RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

प्राध्यापक के निधन पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य डॉ विनोद सिंह ने जताया शोक।

बक्सर/बिहार 31 अगस्त। प्राध्यापक के निधन पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य डॉ विनोद सिंह ने जताया शोक। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सीनेट सदस्य ने देते हुए बताया की दिनांक 31-08-23 दिन गुरुवार को लगभग 1:00 बजे दिन में जैसे ही सूचना मिला कि रोहतास गाँधी के नाम से विख्यात पूर्व विधायक शहीद राम नारायण साहू जी का भतीजा प्रकाश जी जो आर. एन एस.एस महाविद्यालय गंजभड़सरा (रोहतास) में इतिहास विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे उनका असामयिक निधन नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लगभग 9:00 बजे सुबह में हो गया है। इस पीड़ादायी घटना से मैं काफी स्तब्ध एवं मर्माहत हूँ। कहा जाता है कि समय, सुजनी एवं संयोग का फेरा बड़ा ही अजीब होता है। आज से ठीक एक माह पहले दिनांक 31-07-23 दिन सोमवार को शिक्षा जगत से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रकाश जी के साथ मैं बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आलेंकर जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हरदिल अजीज प्रकाश जी अब हम सबों के बीच से अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर अलविदा हो गए, परंतु सच्चाई को नम आँखों से स्वीकार करना ही है। उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Related posts

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति की 13 वी बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों की सफ़लताओ की गढ़ रहा नई कहानी।

rktvnews

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह के अवसर पर “मदर इंडिया” फिल्म का विशेष प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू।

rktvnews

बक्सर:जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) भवन बक्सर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

rktvnews

उज्जैन:खाद की कालाबाजारी न हो , एसडीएम खाद की दुकानों का निरीक्षण करें : कलक्टर

rktvnews

Leave a Comment