RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली अधिकारियों की बैठक!फील्ड विजिट बढ़ाएं अधिकारी : उपायुक्त

नारनौल/महेंद्रगढ़ 31 अगस्त। जिला के सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार की सभी योजनाओं व सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को निश्चित अवधि के अंदर ही दिया जाए। इसके साथ ही अधिकारी अपनी फील्ड विजिट को और बढ़ाएं। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में अधिकारिकता बोर्ड की मासिक बैठक में दिए।
उन्होंने संबंधित एसडीएम को अपने क्षेत्र की राशन की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाओं का औचक निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जिला में नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के विभिन्न दौरों के दौरान की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश अनुसार विकास कार्यों की रिपोर्ट अब चार स्तर पर भेजी जाए। जैसे-जैसे काम की शुरुआत हो वैसे ही उस प्रोजेक्ट की चार अलग-अलग समय में रिपोर्ट भेजी जाए ताकि वस्तु स्थिति का सही पता लगे।
सीएम विंडो के संबंध में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधिक समय से लंबित पड़ी सीएम विंडो की शिकायतों को पहले निपटाया जाए। नागरिकों की शिकायतों का निपटान करने के लिए सरकार ने सीएम विंडो एक बहुत ही बेहतरीन ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है। अधिकारी हर रोज सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए उसे अच्छी तरह से समझाया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए की हरियाणा सरकार ने अब अधिकतर सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन शुरू की हुई हैं। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी सेवाओं व योजनाओं का लाभ निश्चित अवधि में दिया जाए। ज्यादातर सेवाओं को अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में लाया गया है।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, डीएमसी मनोज कुमार तथा नगराधीश डा मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:जार्ज फर्नांडिस की पांचवी पुण्यतिथि पर गांव गरीब चेतना मंच द्वारा श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने डिप्टी सीएम से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:डा के एन सिन्हा ने गुरु पूर्णिमा पर किया अपने गुरु का सम्मान।

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय युवा दिवस व करियर निर्माण संबंधी विषय पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता।

rktvnews

पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए कार्य बल (टास्क फोर्स) ने विज्ञान भवन में 5वीं बैठक की।

rktvnews

अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई!सदर अनुमंडल से सोनपुर अनुमंडल तक चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

Leave a Comment