RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

डॉ बृजेश पांडेय शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित!मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय

रायपुर/छत्तीसगढ़ 29अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2023 के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राचार्य डॉ. पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित करेंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने डॉ. पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डॉ. पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होने से अन्य स्कूलों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों को प्रेरणा मिलेगी। स्कूल शिक्षा के लिए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से सरगुजा जिले सहित प्रदेश के शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित डॉ. बृजेश पाण्डेय ने विज्ञान के प्रति अभिरूचि जगाने के साथ बाल वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। उनके दिशा-निर्देशन में कई बाल वैज्ञानिकों का मॉडल राष्ट्रीय स्तर मंे प्रदर्शित हो चुका है। डॉ. पाण्डेय वर्ष 2018 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है। प्राथमिक शिक्षा के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक के निर्धारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: चुनाव संबंधी सूचना और शिकायतों को कराए दर्ज,व्यय प्रवेक्षक की है नियुक्ति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गद्य प्रवाह मंच की व्यंग्यपाठ गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

नागरिक कर्तव्यों के अनुपालन से आर्थिक विकास को दी जा सकती है गति।

rktvnews

अक्षत निमंत्रण अभियान ने किया वसुधा को एकाकार : विनोद बंसल (राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद)

rktvnews

बक्सर:बच्चों को कृमि से मुक्ति ही करेगा उनका एनीमिया से बचाव :जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment