RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 29 अगस्त। आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हर घर नल का जल योजना, पंचायत सरकार भवन, पेयजल, ऑडिट आदि के संबंध में समीक्षात्मक बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नव नियुक्त प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्याें के संबंध में फिडबैक प्राप्त किये। दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा ने पीपीटी के माध्यम से हर घर नल का जल योजना से संबंधित विस्तृत फिडबैक दिये।
जिले में कुल वार्डाें की संख्या 2415 है। पीएचईडी के द्वारा 1008 वार्डाें में हर घर नल का जल योजना को कार्यरूप दिया गया है। पीएचईडी के गुणवत्तापूर्ण वार्डाें की संख्या 323 है। पीएचईडी के द्वारा घरों में जल संयोजन की संख्या 167684 है।
पंचायती राज विभाग के द्वारा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल नवादा को हस्तांतरित किये गए वार्डाें की संख्या निम्न है:-
हस्तान्तरित किये जाने वाले कुल वार्डाें का लक्ष्य 1519, हस्तान्तरित किये गए कुल वार्डाें की संख्या 941, हस्तान्तरित किये गए योजनाओं की संख्या 1175, हस्तान्तरित पंचायतों की संख्या 100 है।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर शेष 82 पंचायतों के 578 वार्डें में सभी नल जल योजना को पीएचईडी हस्तांतरित कराना सुनिष्चित करें। इसके लिए सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने सहायक अभियंता और जेई के माध्यम से पंचायतों के द्वारा संचालित हर घर नल जल योजना को अधिग्रहण करे और क्रियान्वित कराना भी सुनिश्चित करे। हर घर नल का जल योजना माननीय मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कार्यपालक अभियंता एलईओ अखिलेश कुमार बिना सूचना के मीटिंग से अनुपस्थित पाये गए। जिलाधिकारी ने वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। पीएचईडी,और एलईओ में कार्यरत सभी सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को अपने कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाने का नसीहत दिया गया। जिले के 30 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिन पंचायतों में कतिपय कारणों से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अवरूद्ध है, उसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पूर्ण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यक्तियों को पेयजल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सोलर उर्जा के क्रियान्वयन के संबंध में भी समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा आहूत कर स्थान को चिन्हित करते हुए सोलर उर्जा के क्रियान्वयन में तेजी लायें।
उन्होंने कहा कि पंचायत नियमावली 2011 के तहत् ग्राम सभा के लिए 05 प्रतिसत का कोरम होना चाहिए। ग्राम सभी शास्वत रहता है। उन्होंने ग्राम सभा पंचायत समिति आदि का निर्धारित समय में सभी बुलाने का निर्देश दिया गया। सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने के लिए भी बैठक में कहा गया। सभी पंचायतों में पूर्ण किये गए कार्याें का ओडिट कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। अकबरपुर प्रखंड में ओडिट का कार्य लंबित है। सभी प्रखंड राज पंचायत पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इन्सपेक्सन करने का निर्देष दिया गया। पंचायत निकायों में कार्यरत जन प्रतिनिधि आदि का ससमय शत-प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहा गया। 15वें वित्त आयोग की एजेंडा को अगले बैठक में रखने के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार को निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड राज पदाधिकारी को कहा गया कि अपनी भू संपदा पंजी का अद्यतीकरण कराना सुनिश्चित करें।
आज की बैठक में दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त, राजीव कुमार प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी हिसुआ रितेष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसलीगंज, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की दी सौगात, 224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त के मुख्यातिथ में निर्यात संवर्द्धन एवं जेम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालयों के पुनर्गठन की स्वीकृति।

rktvnews

कोटा के लिए ऐतिहासिक दिन- चम्बल रिवरफ्रंट की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

rktvnews

देवघर: सरकारी कार्यालय में कार्यरत वाहन चालको के कौशल विकास हेतु तकनिकी प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता को ले टेकरीवाल मोटर्स में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

29 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment