RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट के माध्यम से होगा विकासात्मक कार्य।

सारण/छपरा 26 अगस्त।जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट के द्वारा चिहित विकासात्मक कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट से सदर अस्पताल छपरा में अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं मरीजों को बैठने की व्यवस्था हेतु शेड का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि इन कार्यों के लिए अविलम्ब प्राक्कलन बनावें एवं निविदा प्रकाशित करावें। बताया गया कि विविध विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से विभिन्न कक्षा के विद्यालयों के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार वीडियों तैयार करने हेतु आधुनिक डिजीटल स्टूडियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे उन विद्यालयों में वीडियो अथवा यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा सके जहाँ उन विषयों के शिक्षक नहीं हैं।
बैठक में अपर समाहर्त्ता सारण मो मुमताज आलम, एवं जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में गरिमामयी उपस्थिति रही।

rktvnews

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

rktvnews

13 मार्च23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जल शक्ति मंत्रालय ने 6 नदियों का बेसिन प्रबंधन करने के लिए 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

Leave a Comment