RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पंचायत घर खेड़की का मंत्री ने किया निरीक्षण!प्राथमिक विद्यालय खेड़की में अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम हुआ आयोजित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 25 अगस्त।आज जसवंत सिंह सैनी  जनपद प्रभारी मंत्री, माननीय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने अपने बागपत के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत
ग्राम पंचायत कार्यालय खेड़की का निरीक्षण किया भवन की सुंदरता और भव्यता को देखकर मंत्री ने प्रशंसा की उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छे से व्यवस्थित किया गया है जिसमे सीसीटीवी कैमरे भी संचालित है पंचायत घर मे पौधारोपण किया। खेड़की के प्राथमिक विद्यालय में सूरज पुत्री भाव्या को अन्नप्राशन कराया और बबीता पत्नी मनोज व सलमा पत्नी असलम की गोद भराई कर लाभार्थियों को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । उन्होंने रसोई घर में पहुंच कर छात्र-छात्रा को दिए जाने वाले मिडे मिल के भोजन की गुणवत्ता देखी और रसोई घर का निरीक्षण किया जिसमे टाइल्स लगाने के निर्देश दिए और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया जिनकी उन्होंने सराहना प्रशंसा की ।
उत्तर प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है हर व्यक्ति तक लाभार्थी तक सरकार की योजनाओं को पात्र तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है आज जसवंत सिंह सैनी जनपद प्रभारी मंत्री ने खेड़की में जन चौपाल लगाकर आम जनमानस की समस्याएं सुनी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जन चौपाल में जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे  जिससे जनसामान्य को जिस विभाग से जो शिकायत थी उसका मंत्री द्वारा निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि राशन वितरण समय से हो खाद बीज की किसी तरह की जनपद वासियों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का आम व्यक्ति को लाभ मिले गांव की समस्या का गांव में समाधान हो अधिकारी भ्रमण पर आएं मंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया उन्होंने कहा कि आज की सरकार बेटी के जन्म से लेकर बेटी के विवाह तक की लिए योजना चल रही है जिससे कि कोई बेटी किसी योजना से वंचित न रहे बच्चों के पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चलाई गई सरकार गरीब अमीर सभी के साथ है अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना चलाई गई है, किसानों को सुरक्षा के साथ-साथ किसान सम्मन निधि भी दी जा रही है माननीय प्रधानमंत्री जी एक बटन दबाते हैं तो देश करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मन निधि का पैसा आ जाता है देश के प्रत्येक नागरिक के सिर के ऊपर छत और उसके घर में शौचालय बनाए जाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है जनपद बागपत में सामुदायिक शौचालय 59203 बनाये गए है। आज के समय में सरकार जनता के द्वारा पहुंच रही है केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर आम आदमी के हित में उसके विकास के लिए उसके उत्थान के लिए उसके सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है आज प्रदेश में सड़कों की कमी नहीं है, एक्सप्रेसवे की कमी नहीं है।
ग्राम पंचायत खेड़की में अच्छा सराहनीय कार्य करने बालों में ग्राम प्रधान आशीष कुमार ,नीतू देवी बैंक सखी, अंजू ,रेशमा ,पूनम देवी, नीरज देवी सफाई कर्मी ,कुसुम स्वयं सहायता समूह, सुलोचना, चांद मोहम्मद सचिव, स्वदेश वर्मा आदि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा खेड़की गांव बहुत सकारात्मक गांव है यहां के लोग गांव के विकास के लिए कार्य करते हैं और सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं हम सब का उद्देश्य गांव तक पहुंचाने का रहेगा किसी भी ग्रामवासी को कोई समस्या है तत्काल बताएं जिससे कि जनपद वासियों की समस्या का समाधान किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन बागपत खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मुख्य विकास अधिकारी एमएलव्यास , जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,एसडीएम बागपत निकेत वर्मा, तहसीलदार बागपत प्रशुन कश्यप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, डीसी एनआरएलएम बृजभूषण सिंह ,जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ,जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिक शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:5 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स आरा द्वारा हुई छठ घाट की सफाई।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अप्रैल 25

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में AMC के ₹651 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment