RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अल हफीज कॉलेज में भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 सितंबर।अल-हफीज़ कॉलेज, आरा के सभागार में शनिवार को भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भावेश मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि आरबीएस पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. कांति, अल-हफीज़ कॉलेज, आरा के सचिव शतरंज प्रतियोगिता के चेयरमैन शाहिद अलीम , डॉ. एस.के. रूंगटा एवं अध्यक्ष डॉ. के.एन. सिन्हा वॉयस प्रेसिडेंट निशी जैन ने संयुक्त रूप से शतरंज की पहली चाल चलकर किया।कार्यक्रम का स्वागत निशि जैन ने किया। अध्यक्षता डॉ. के.एन. सिन्हा ने की जबकि संचालन संघ के सचिव डॉ. मो सैफ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस.के. Rungta द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. भावेश ने अपने संबोधन में कहा कि “शतरंज जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की तार्किक सोच, धैर्य और मानसिक विकास को नई दिशा देती हैं।”
इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 150 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता संचालन हेतु मुख्य निर्णायक नंद किशोर हैं जबकि सह-निर्णायक के रूप में आयुष कुमार, रंजन कुमार सिन्हा, निधि कुमारी एवं जय सिन्हा मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल द्वारा
अंडर-7 बालक वर्ग सुग कुमार ने हर्षित प्रियदर्शी को,
सुमित शर्मा ने बृजेश सिंह को हराया,रुद्र को बाई मिला।
अंडर-7 बालिका वर्ग अव्यय श्रीवास्तव ने शुभांगी जया को,आरोही ने वर्षा कुमारी को पराजित किया।
अंडर-11 बालक वर्गअभिनव कुमार सिंह ने अर्जुन सिंह को,अभिषेक कुमार ने अर्पित राज को,आक्श सिंह ने आर्यन कुमार को,आक्शत सिंह ने चिराग वर्मा को तथा
रुद्र सिंह ने अनंत कुमार को हराया।
अंडर-11 बालिका वर्ग पारी कुमारी ने आस्था आनंद को,
ओजस्वी अग्रवाल ने समृद्धि सिंह को तथा सान्वी सिंह ने आस्था भारती को पराजित किया।
अंडर-15 बालक वर्ग नारायण कुमार ने आर्यन कुमार ठाकुर को,प्रियुष राज ने आयुष ओझा को,
श्रिमन्या जैन ने आयुष कुमार को,भानु प्रताप ने प्रकाश रुद्रांश को तथा स्नेह कुमार आनंद ने मयंक अग्रवाल को हराया।

Related posts

राजस्थान:अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बिल गेट्स के साथ कृषि व ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CRCS –सहारा रिफंड पोर्टल पर गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की आवेदन भरने में सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

rktvnews

भोजपुर: सहारा निवेशकों के पैसे की वापसी को ले होने वाले सम्मेलन हेतु किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:लाभार्थी की समृद्धि और मोदी की गारंटी कार्यक्रम की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment