RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गांवों को लाल डोरा मुक्त कर रही सरकार की स्वामित्व योजना : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 25अगस्त। गांवों को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई स्वामित्व योजना बहुत ही बेहतरीन योजना है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाल डोरा क्षेत्र में आने वाली जमीन का उसके मालिक को मलिकाना हक दिया जाता है। जिला महेंद्रगढ़ में स्वामित्व योजना का प्रॉपर्टी कार्ड वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में अधिकारी अब नागरिकों को प्रॉपर्टी कार्ड से अपनी जमीन की रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित करें। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ स्वामित्व योजना को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला के राजस्व तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिए।
डीसी ने बताया कि नागरिक अपने सरपंच व नंबरदार को साथ लेकर अपना प्रॉपर्टी कार्ड लाकर संबंधित तहसील में अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से लगभग 100 रुपए फीस निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 1.12 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अब इन प्रॉपर्टी कार्ड से जमीन के मालिक को लाल डोरा के अंदर उसका मालिकाना हक के लिए रजिस्ट्री करवानी है। मालिकाना हक मिलने के बाद ग्रामीणों को अपनी प्रॉपर्टी से किसी भी बैंक से लोन लेना आसान होगा तथा अन्य किसी कार्य में प्रयोग कर सकते हैं।
इस मौके पर डीडीपीओ आशीष मान के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी, डीआरओ सुशील शर्मा व विभिन्न खंड के बीडीपीओ भी मौजूद थे।

Related posts

सरस फूड फेस्टिवल अब दिल्ली शहरी जीवन में एक मूल्यवर्धक बन गया है- ग्रामीण विकास मंत्रालय सचिव शैलेश कुमार सिंह

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित प्रधानमंत्री के मन की बात को जिले के सभी शक्तिकेन्द्र और बूथो पर लोगो ने सुना।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में योग कर देश व दुनिया को योग का संदेश दिया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड E-Pose मशीन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

महिलाओं की अधिक भागीदारी से शासन में अधिक संवेदनशीलता आएगी, जिससे नीति-निर्माण अधिक जन-केंद्रित होगा: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment