RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मुख्यमंत्री चौहान ने चंद्रयान-3 के लिए दीं शुभकामनाएँ!आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/मधयप्रदेश 23 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सारा देश आज गौरवान्वित है। मन, आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिनकी बुद्धिमत्ता और अथक परिश्रम से यह क्षण आए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर आज शाम होने वाली लैंडिंग के संबंध में मीडिया को दिए संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को भी प्रणाम करता हूँ, जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आज का दिन भारत के लिये गौरव, आनंद और प्रसन्नता का दिन है। यह लगातार साबित हो रहा है कि भारत अब सबसे आगे है”।
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के अविस्मरणीय अवसर से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने और उनके मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की शालाओं में विशेष सभा कर लैंडिंग के लाइव टेलीकॉस्ट की व्यवस्था की गई है।

Related posts

रांची:झारखंड एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का आगाज।

rktvnews

भोजपुर में टाटा पिकअप से ₹10 लाख की विदेशी शराब जब्त, वाराणसी का तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:प्रोन्नति के संबंध में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल वीकेएसयू कुलपति से मिला।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस:दिया कुमारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment