RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी को लेकर दिया गया प्रशिक्षण।

गढ़वा/झारखंड 22 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी रोजगार सेवक को बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण बागवानी को लेकर क्या करें और क्या न करें, इस संबंध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दी गई, जिससे वह प्रशिक्षित होकर अपने क्षेत्र में पौधों का संरक्षण कर बेहतर बागवानी करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप से जिला परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार, कार्यालय प्रबंधक मिथिलेश कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंका सोनू कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पौधों को लगाने से पूर्व पिट फिलिंग करने की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने शतप्रतिशत पिट फिलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे पौधों के लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जा सके। प्रशिक्षण के दौरान पौधा रोपण से पूर्व एवं पौधों के संरक्षण को लेकर सिंचाई, पौधों की पहचान समेत कई अन्य तकनीकी जानकारी मास्टर ट्रॉनर द्वारा दिया गया। साथ हीं खाद्य, यूरिया समेत अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बागवानी के तहत मिश्रित पौधा लगाने को कहा गया। नामी बनाए रखने के लिए इंटर क्रॉपिंग करने से संबंधित भी प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को बिरसा हरित ग्राम मोबाइल एप्लिकेशन भी डाऊनलोड कराया गया, जिससे बागवानी से जुड़ी पूर्ण जानकारी मिल सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार, कार्यालय प्रबंधक मिथिलेश कुमार, लेखापाल रंजीत राम, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पटना में आयोजित राणा भामाशाह सम्मेलन में सैकड़ो गाडियों के काफिले संग बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

वैशाली:तन्मयता से पढाएं, बेहतर माहौल बनाएं : डीएम

rktvnews

झारखंड: चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम मोहड़ में बनाए गए स्थैतिक जांच नाका का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

52वें खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से: मंदिरों की नगरी में गुंजेंगे शास्त्रीय सुर।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment