RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत त्रिभुआनी मे स्वतंत्रता सेनानी बिहारी सिंह के आँगन से मिट्टी एकत्रित कर परिजनो को सम्मानित किया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 अगस्त।आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत बड़हरा प्रखंड के त्रिभुवानी गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सलेमपुर मंडल संयोजक करोड़पति सिंह और संचालन कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक दीपक सिंह ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी सहित वीर जवानों को सम्मान देने का काम कर रही है। उनके गांव की माटी को संग्रहित कर अमृत वाटिका मे स्थापित कर वीर सपूतों के नामों को स्मारक में लिखाएगा। भोजपुर जिला के विभिन्न जगहो से राम दिनेश यादव के नेतृत्व मे मिट्टी एकत्रित और सम्मान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।आज त्रिभुआनी मे बाबु बिहारी सिंह जो 1942 आंदोलन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और अंग्रेजो द्वारा प्रताड़ित कर ढाई साल के कारावास की सजा काटे थे। आज उनके पुत्र लब्धप्रतिष्ठित शिक्षाविद सीताराम सिंह और पौत्र इन्द्रभान सिंह को सम्मानित कर मुझे गर्व महसुस हो रहा है। मुझे जानकर खुशी हुई कि मेरे पिताजी स्व. अम्बिका शरण सिंह की प्रेरणा से बिहारी सिंह और त्रिभुआनी के लोगो ने अंग्रेजो को नाको चने चबवा दिए थे।
वही बिहारी सिंह के पुत्र राष्ट्रपति पुरस्कृत प्राचार्य सीताराम सिंह ने कहा कि जीवन मे पहली बार नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री को देखा जो देश के स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानो को मान-सम्मान दे रहे है। उन्होने आरा सांसद आर के सिंह और विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनो सांसद और विधायक बड़े भाग्य से मिले है जो जिला और बड़हरा का लगातार विकास कर रहे है।
पूरे गाने-बाजे के साथ स्वतंत्रता सेनानी बिहारी सिंह के आँगन से मिट्टी उनके पुत्र सीताराम सिंह,पौत्र इन्द्रभान सिंह द्वारा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा गया,जिसे कलश मे संग्रहित किया गया और परिजनो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,राम अवतार सिंह,अमरेन्द्र शक्रवार ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता धीरज सिंह,विवेक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण थे।

Related posts

भोजपुर: विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शोध पत्रिका ‘कला-वैभव’ कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के हाथों विमोचित, कला-साधकों के लिए महत्वपूर्ण है यह किताब।

rktvnews

राजस्थान:कृषि विश्वविद्यालय कोटा का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित! विद्यार्थी विकसित भारत की संकल्पना के सहभागी बनें-राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: उम्मीदवार अधिवक्ता ने किया वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सत्कार,मिला जीत का आशीर्वाद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कटनी में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति।

rktvnews

साहित्यकार गोकुल सोनी होंगे जबलपुर में सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment