RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी फरियाद।

नवादा/बिहार 18 अगस्त ।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को काफी धैर्य के साथ सुना और समाधान का आश्वासन दिए। आज की जनता दरवार में कुल 40 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया। आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए। आज जनता दरबार में थाना-हिसुआ, पो0-वभनौर, ग्राम-धमौल के विक्की कुमार ने संविदा/अनुबंध पर रोजगार के संबंध में जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया। प्रखंड-सिरदला, वार्ड नं0-12, पंचायत-उपरडीह, ग्राम-शाहपुर के सकुन्ती देवी ने प्रधानमंत्री आवास देने के संबंध में आवेदन दिया। प्रखंड-रजौली, साकिन-अधवरवा के अशोक पुरिया ने भूमि विवाद के संबंध में आवेदन दिया। प्रखंड-नवादा, थाना-मुफस्सिल, पो0-ओढ़नपुर, ग्राम-आमीपुर के सुजीत कुमार एवं रतन कुमार ने नल जल चालू नहीं होने के संबंध में आवेदन दिया। प्रखंड-नवादा, पो0-गोनावां के सविता देवी द्वारा आर.टी.आई. के तहत् नामांकन नहीं लेने से संबंधित आवेदन समर्पित किया। सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।
आज की जनता दरबार में राजीव रंजन एसडीसी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

बागपत:मतदान को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई एयर बैलून की लॉन्चिंग।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर के द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भैंसोला हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

दरभंगा:दिवंगत कार्यालय परिचारी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत से सहायता प्राप्त रेल अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment