RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली का किया निरीक्षण, मौके पर अनुपस्थित मिले 3 चिकित्सक!चिकिस्को का रोस्टर चार्ट नहीं दिखा पाए अधीक्षक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली का अपराहन 1:58 पर निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने मौके पर पहुंच कर उपस्थिति पंजिका चेक कि जिसमें डॉक्टर मिशा सिंह,डॉक्टर जीनत, डॉक्टर अमित गुप्ता अनुपस्थित मिले मौके पर डॉक्टर ना मिलने पर उन्होंने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए अस्पताल में आए मरीजों से जिलाधिकारी ने उनका कुशल छेम जाना और उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें मरीज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ठीक मिल रही हैं जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के आवास परिसर भी चेक करें चिकित्सालय पर ही निवास करते हैं या बाहर से आते हैं स्थिति संतोषजनक मिली जिलाधिकारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर राजकमल को साफ सफाई के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि चिकित्सा परिसर में साफ सफाई नहीं है और आवा गमन भी कम है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए मरीज के साथ मधुर व्यवहार किया जाए और स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक व्यक्ति तक निशुल्क पहुंचाई जाएं जो चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्भन नहीं करेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक जिलाधिकारी को चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर चार्ट नहीं दिखा सके की किन चिकित्सकों को क्या दायित्व दिए गए हैं और किस समय की ड्यूटी है।

Related posts

भारत के लोकपाल में गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अनावश्यक एवं अकारण आवेदनों को रिजेक्ट/ रिवर्ट नहीं करें सीओ : मंत्री

rktvnews

भोजपुर : बारिश में छाता तथा रेनकोट के साथ राहुल तिवारी व समर्थकों ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

राजस्थान: यूएनएफपीए एवं राजस्थान पुलिस अकादमी का अन्तर्विभागीय संवाद सेमिनार।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, भारत ने ‘सोए हुए दानव’ के लेबल को हटा दिया है।

rktvnews

नवनियुक्त अधिकारी जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment