RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संसदीय विद्यापीठ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 17 अगस्त।पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। विद्यापीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. प्रतिमा यादव ने बताया कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह दो सत्र में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र विद्यालयीन प्रतिभागियों और द्वितीय सत्र महाविद्यालयीन प्रतिभागियों के लिये आयोजित था। अकादमी की संचालक ने बताया कि प्रथम सत्र की अध्यक्षता मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र लिटोरिया ने की। कार्यक्रम माधव राव सप्रे संग्रहालय के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण थे।
वरिष्ठ पत्रकार श्री श्रीधर ने अपने उद्बोधन में पं. कुंजीलाल दुबे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को देश का कर्णधार बताया और राष्ट्रीयता की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री लिटोरिया ने युवाओं के भविष्य निर्माण में संसदीय विद्यापीठ की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। मध्यप्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री भूषण ने युवाओं से स्वयं के लिये न जीते हुए देश के लिये जीने का आह्वान किया।
डॉ. प्रतिमा यादव ने बताया कि संसदीय विद्यापीठ द्वारा वर्षभर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, प्रोत्साहन एवं विशेष दक्षता पुरस्कार प्रदान किये गये। शोध अधिकारी डॉ. अर्चना पाण्डेय ने सभी का आभार माना।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम: कारा सुरक्षा संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

इंदौर:मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने इंदौर में मत्स्यबीज संबंधित गतिविधियों का किया अवलोकन।

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा सेतु केन्द्र के बच्चों के बीच वस्त्र और पाठ्य सामग्री वितरित।

rktvnews

केंद्र ने चावल उद्योग संघों को तत्काल प्रभाव से चावल की खुदरा कीमत में कमी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

rktvnews

Leave a Comment