RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी ने जिला परिषद के अंबेडकर भवन के जीर्णोद्धार से संबंधित उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन के साथ की गई बैठक।

गोपालगंज/बिहार 16 अगस्त।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज जिला परिषद के अंबेडकर भवन के जीर्णोद्धार से संबंधित बैठक उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन के साथ की गई।
संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा अंबेडकर भवन परिसर एवं उसके भवन के जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए ।
जिसमें मुख्य रूप से परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था के लिए समरसेबल पंम्प लगाने, अंबेडकर भवन को वातानुकूलित बनाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए ।
उसके साफ सफाई से संबंधित कार्य नगर परिषद ,गोपालगंज को करने के निर्देश दिए समीक्षा में पाया गया कि अंबेडकर भवन की बुकिंग का किराया काफी पहले का निर्धारित किया गया है जो बहुत कम है, इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उसके किराए का पुनर्निर्धारण अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा कराकर तदनुसार इसकी बुकिंग करने का निर्देश दिए।
संबंधित बैठक में अपर समाहर्ता गोपालगंज आशीष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार ,वरीय उप समाहर्ता राधाकान्त,वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार ,निदेशक डीआरडीए गोपालगंज ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज राहुल धर दूबे,(एल ए ई ओ )स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंण्डल के सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले का 58 वां पार्टी स्थापना दिवस आरा सहित पूरे जिले भर में मनाया गया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के तीन युवाओं को मिलेगा संसद में जाने का मौका, जानिए कैसे होगा चयन?

rktvnews

पीयूष गोयल की उपस्थिति में भारत-नॉर्वे व्यापार गोलमेज सम्मेलन।

rktvnews

दरभंगा:फाइलेरिया उन्मूलन कार्य में मीडिया की अहम भूमिका: डीभीडीसीओ

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment