RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश के तीन युवाओं को मिलेगा संसद में जाने का मौका, जानिए कैसे होगा चयन?

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट से युवाओं के राष्ट्रीय निर्माण संबंधी विचारों को मिलेगा अभिव्यक्ति का अवसर।

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में 09 मार्च तक करे पंजीकरण, माय भारत पर अपलोड करना होगा वीडियो।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 मार्च।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को नीति निर्माताओं तक पहुंचाने का अनूठा मंच प्रदान करता है। यह कार्यक्रम युवाओं को नीतिगत चर्चाओं, नेतृत्व विकास और नवाचार को प्रोत्साहित करने का अवसर देगा। इस कार्यक्रम में बागपत जिले के 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 09 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों को ‘विकसित भारत हमारे लिए क्या मायने रखता है’ विषय पर हिंदी अथवा अंग्रेजी में एक मिनट का वीडियो बनाकर माय भारत पोर्टल पर https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=VIKSIT-BHARAT-YOUTH-PARLIAMENT-DISTRICT-NODAL-LEVEL-Gautam-Buddha-Nagar&key=608101271608 अपलोड करना होगा।

नेहरू युवा केंद्र बागपत के उप निदेशक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत 150 युवाओं को जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसका आयोजन नोडल जनपद गौतमबुद्धनगर में किया जाएगा। यहां से 10 विजेता राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चयनित होंगे और उनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों को संसद में आयोजित विशेष सत्रों में भाग लेने और नीति-निर्माण प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव न केवल युवाओं के चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय विकास में योगदान देने की प्रेरणा भी देगा। अगर आप भारत के विकास में योगदान देने और अपने विचारों को प्रभावशाली मंच पर प्रस्तुत करने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। पंजीकरण शीघ्र करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें!

Related posts

“आईएएस अधिकारी: सोशल मीडिया स्टार या सच्चे सेवक?”

rktvnews

माध्यमिक शिक्षक संघ औरंगाबाद के धरने में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

बड़हरा ई किसान भवन में खरीफ महाअभियान 23 प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

सीवान:जिला केन्द्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय मे 75वें गणतंन्त्र दिवस पर झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर:मुसहर समाज के लिए क्रिकेट बना प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच:डीआईजी

rktvnews

भारत में वा‍स्‍तविक जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान।

rktvnews

Leave a Comment