RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

देशभक्ति गान प्रतियोगिता और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जज्बा भरना जरुरी -प्राचार्या प्रो मीना कुमारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 अगस्त।आज महंत महादेवानंद महिला कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 और 2 द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत देश भक्ति गान प्रतियोगिता का आयोजन तथा पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो मीना कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार युवा पीढ़ी को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए पंच प्रण की अवधारणा लाई है। जिसमें पांच लक्ष्य हासिल करने है। जिसके लिए प्रत्येक भारतीय को शपथ लेना है।कुल 5 लक्ष्यों मे ‘विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना’है। जिसे लक्षित कर राष्ट्र को समृद्ध, सुरक्षित, सुसज्जित बनाया जा सकता है ।ये शपथ देश के सभी नागरिकों में स्वाधीनता की भावना विकसित करने और देश की उन्नति को गति देने के लिए सभी के अंदर जज्बा विकसित करने का काम करेगी।
इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी, स्वयंसेविका और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुप्रिया झा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर राखी सिन्हा ने किया।
देश भक्ति गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बंटी कुमारी, द्वितीय स्थान जूही कुमारी ,और तृतीय स्थान अदिति कुमारी ने प्राप्त किया।कल स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने के लिए कहा गया।

Related posts

राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए की वो जनता से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ले जानकारी : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 मई 24

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

कौशिक दुलार वनडे इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी का हुआ अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment