RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर पुलिस ने लूट कांड के चार अपराधियों को आग्नेयास्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अपराधियों के साथ एसपी प्रमोद कुमार यादव एवं शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस बल एवं सशस्त्र बलों के साथ वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटकी चंदा गांव के संदीप कुमार और प्रदीप कुमार को एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों अपराधकर्मियों ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर भोजपुर जिले में चार घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की के चुन्नू पासवान और कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटकी चंदा के पवन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। चारों गिरफ्तार अभियुक्तों ने गजराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 55 हजार रुपया एवं टैब, बड़हरा थाना क्षेत्र के सिमरा बांध पर बंधन बैंक कर्मी से 80 हजार रुपया एवं टैब, धोबहाॅ ओपी थाना अंतर्गत बंधन बैंक कर्मी से 65 हजार रुपया और शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कर्ष फाइनेंस बैंककर्मी से 1 लाख 2 हजार रुपया के लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस 3 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जप्त किया है।

Related posts

श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:जसम का 17वा राष्ट्रीय सम्मेलन रांची में,साहित्यकारों की हो रही रवानगी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरुवनंतपुरम के राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोङ रुपये की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर जिले के सेमरी पीएनबी बैंक में डकैती, अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूटें! विरोध करने पर मैनेजर व 2 कर्मचारियों को किया घायल।

rktvnews

Leave a Comment