RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा बस स्टैण्ड मे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए व्यवसाईयों और पुलिस की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 13 अगस्त।लघु व्यवसायी संघ और भाकपा माले की पहल पर आरा बस स्टैण्ड के स्व.भिखारी ठाकुर शोध संस्थान मंच पर एक बैठक आयोजित की गयी।यह बैठक आरा बस स्टैण्ड के व्यवसाईयों और पुलिस की संयुक्त बैठक थी।इस बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने की। बैठक मे आरा नवादा थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मौजूद थे।
आरा बस स्टैण्ड मे अपराध पर नियंत्रण के सवाल पर व्यवसाईयों ने खुलकर अपनी बातें रखीआरा बस स्टैण्ड मे पिछले दिनों हुई चोरी और छिनतयी की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई और इसके समाधान के लिए थाना अध्यक्ष से मांग की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुलिस को आरा बस स्टैण्ड मे गस्ती बढ़ा देनी चाहिए तथा अवैध ढंग से अड्डा बनाकर रहने वाले पर सख्ती से थाना को पेश आना चाहिए।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने थाना अध्यक्ष से मांग की है कि आरा बस स्टैण्ड मे स्थायी पुलिस पिकेट की ब्यवस्था की गारंटी की जाय।
बैठक को संबोधित करते हुए लधु व्यवसाईयों संघ के संयोजक बब्लू कुमार गुप्ता ने कहा कि आरा बस स्टैण्ड मे नगर निगम खुब कमायी करता है पर पानी पिने के लिए एक चापाकल नहीं है अपराधीयों से बस स्टैण्ड के व्यवसाई तंग व तबाह हैं।
नवादा थाना अध्यक्ष ने आरा बस स्टैण्ड के व्यवसाईयों को आश्वस्थ किया कि पुलिस अपना अधिकतम प्रयास आरा बस स्टैण्ड के अपराध को रोकने का करेगी।हम अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
इस बैठक को संबोधित करने वाले मे नगर सचिव दिलराज प्रीतम, राजू प्रसाद,शंकर प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र यादव,राकेश कुमार, धनंजय सिंह,रंजीत राठौर,मो. सहजाद,मो. अनवर, मो.अब्दुल, सत्येंद्र कुमार मौजूद थे।

Related posts

राजभवन में मनाया गया विश्व स्कार्फ दिवस।

rktvnews

दुमका:आम बागवानी योजना से बदली रघुवीर मंडल की जिंदगी, बंजर जमीन बनी आय का स्रोत।

rktvnews

कटिहार: सहायक थाना अध्यक्ष ने जान जोखिम में डाल कई की बचाई जान।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।

rktvnews

श्रीमद्भागवत का संदेश सदा प्रसन्न और गोविन्द के प्रति प्रपन्न रहना है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता।

rktvnews

Leave a Comment