RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल के समर्थन मे बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने एकजुटता का प्रदर्शन किया!आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के समर्थन मे उतरे भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)12 अगस्त।आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के 32 दिनों से चल रहे हड़ताल के समर्थन मे उतरा भाकपा माले और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ( गोप गुप)आज आरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण मे आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर की हड़ताल और चल रहे धरना मे बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुप) और भाकपा माले के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और आशा के आंदोलन का समर्थन किया। इस धरना कि अध्यक्षता बिनोद यादव ने की।इस धरना मे सैकड़ों की संख्या मे आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर मौजूद थी।धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन हुआ तथा आशा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ एक गीत पेश किया और सरकार बिरोधी नारे लगाए।
आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के धरना को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुप के जिला सचिव उमेश सुमन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर की 9सूत्री मांगों का हम समर्थन करते है तथा एकजुटता प्रदर्शित करते है और इन मांगों का स्मार-पत्र हम जिला पदाधिकारी को सुपुर्द करेंगे। उमेश सुमन ने कहा कि हम बिहार सरकार से मांग करते है कि वे पुरानी पेंशन नीती लागू करे।उमेश सुमन ने कहा कि आशा सहित सभी स्किम वर्कर को सरकारी कर्मी सरकार घोषित करे।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को मिलने वाले 1000 पारितोषित को बढा कर 10,000 रु मानदेय सरकार दे तथा उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा शीध्र दी जाय। माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा की सरकार को आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर की सभी जायज मांगों को स्वीकार कर हड़ताल तोड़वाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इस हड़ताल से राज्य की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है, टीकाकरण बंद हैं।
इस धरना मे शामिल प्रमुख लोगों मे शकुन्तला कुमार,जिला सचिव आशा संघ,शांति कुंवर,देवंती देवी,कांति देवी, संध्याकुमारी,विनोद कु. यादव, वकील सिंह, रमेश कुमार यादव, मो.समीम,रामाकांत जी आदि थे।

Related posts

भोजपुर: श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी,कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान।

rktvnews

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:खेत बचाओ अभियान के तहत पंचायत स्तरीय जनसंवाद शिविर आयोजित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का किया उद्घाटन।

rktvnews

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment