RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी,कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान।

मतदान के अधिकार का उपयोग करने की गुजारिश।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)01 नवंबर।मतदान से बेरूख मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य जीविका दीदियों द्वारा जारी है ।
लखीसराय में जीविका दीदियाँ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वैसे क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं जहाँ पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था और फिर इस बार के चुनाव में मतदाता मतदान से बेरूख हैं ।
शनिवार को जीविका से सम्बद्ध सामुदायिक संगठनो द्वारा वैसे ही क्षेत्रों में गहन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जहाँ के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना ज्यादा जरुरी है और एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेवारी है। बड़हिया प्रखंड स्थित डुमरी पंचायत के धीरधांड जोवास गांव में मतदान से विमुख मतदाताओं के बीच अनमोल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । इसके तहत जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला निर्माण एवं व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई । जागरूकता रैली के बाद जीविका दीदियों ने घर -घर जाकर और गांव के चौक- चौपालों पर लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अपने -अपने मतदान के अधिकार के उपयोग की गुजारिश की ।
इस कार्यक्रम में कमलेश्वरी चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, बड़हिया ने जीविका दीदियों से मतदान करने एवं कराने हेतु शपथ दिलाई और प्रेरित किया । इसी तरह सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीविका दीदियों एवं कर्मियों द्वारा स्वीप गतिविधि अंतर्गत सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान ग्राम संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ लोगों के घर –घर जाकर भी मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जीविका दीदियों द्वारा तख्तियों पर लिखे नारों के साथ मतदाताओं को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।
सौ से अधिक सामुदायिक संगठनों में सभी जीविका दीदियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए शपथ दिलाई गई और मतदाता जागरूकता रैलियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही मतदान के महत्व और अहमियत को अपना अधिकार एवं अपना दायित्व होने का संदेश देते हुए जीविका दीदियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और अपने-अपने हाथों में *वोट हमारा अधिकार है* को मेंहदी से एक दूसरे के हथेलियों पर उकेरा ।
सभी प्रखंडों में जगह -जगह आयोजित कार्यक्रमों में जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी भी अपनी जिम्मेवारी के साथ अभियान में सक्रिय हैं।
विदित हो की अनिता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक , जीविका अभियान को नेतृत्व प्रदान कर रही हैं।

Related posts

पीएम ने एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने के लिए एम्स नागपुर की टीम को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा विश्व शांति के ध्वजवाहक हैं :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 जून 25

rktvnews

भारतीय रेल ने अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी “ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी)” जारी कर दी है, जो एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी।

rktvnews

डॉ संजय सिंह को राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया “क्षत्रिय रत्न अवार्ड- 2023”

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment