RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़ यूनिवर्सिटी और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के बीच हुआ समझौता!लाभान्वित होंगे विद्यार्थी और शोधार्थी।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 11 अगस्त ।विश्व विख्यात इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थानों के बीच छात्रहित में अनेक साझा प्रयास किए जाऐंगे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में यह समझौता हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चन्द्राकर, कुलसचिव प्रो.डॉ.आई.डी.तिवारी, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रो. डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया मुख्य रूप से मौजुद थे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के एमओयू प्रभारी डॉ. योगेन्द्र चौबे और अधिष्ठाता प्रो. डॉ. काशीनाथ तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। एमओयू प्रभारी डॉ. चौबे ने बताया कि इस समझौते के अंर्तगत दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों के मध्य कला, संस्कृति, साहित्य आदि विविध विषयों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ऐसे साझा उपक्रमों से दोनों संस्थानों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।डॉ. चौबे ने बताया कि अकादमिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण, प्रयोग व नवाचार तथा शोध संबंधी गतिविधियां इस समझौते में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विश्वविद्यालय का देश केे कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ से रायगढ़ स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय का नाम भी अब शामिल हो गया है।

 

Related posts

उज्जैन:बचपन से हृदय रोग से ग्रसित अविनाश का ऑपरेशन हुआ, अब जी सकेगा सामान्य जीवन।

rktvnews

रोहतास: पीएम ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को वितरित की गई चाबी और स्वीकृति पत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को नमन किया,कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संचारित ऊर्जा अमृतकाल के सकंल्पों को और अधिक मजबूत करने जा रही है।

rktvnews

“सिविल सेवा में इस्तीफों का मंथन: राजनीति, प्रशासन और मानसिक तनाव का समीकरण”।

rktvnews

भोजपुर:आइलाज ने भाकपा माले के समागम कार्यक्रम को ले किया अधिवक्ता संपर्क,दिया आमंत्रण।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त संग पदाधिकारियों ने परिसदन भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत्-शत् नमन कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment