RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बीटीएमसी के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण जिला पदाधिकारी गया सह अध्यक्ष बीटीएमसी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा किया गया।

गया/बिहार 09 अगस्त। बीटीएमसी के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण जिला पदाधिकारी गया सह अध्यक्ष बीटीएमसी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी अभियंता पुल निर्माण निगम को निर्देश दिया कि अगस्त अंतिम तक हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। वर्तमान में किये गए कार्य लगभग फाइनल टच में है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि काफी भव्य तरीके से अच्छे डिजाइन के साथ लगभग में यह भवन बनकर तैयार है। कुछ ही दिनों में इस भवन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा किए जाने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। जब भी वह समय देंगे जल्द ही उद्घाटन होगा। मंदिर के सामने बहुत अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भवन बनकर तैयार है।
कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया कि दिन एवं रात अलग-अलग शिफ्ट में पर्याप्त संख्या में मैनपावर बढ़ाकर कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर दिन का एक कार्य योजना का लिस्ट बनाएं और उसी अनुरूप अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करें।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया कि नए भवन में बिजली आपूर्ति हेतु लोड कंपैरिजन संबंधित आकलन करते हुए अगले 2 दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध करवाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर सेपरेट ट्रांसफार्मर लग सके। इसके अलावा बिजली मीटर भी बीटीएमसी को जल्दी उपलब्ध करवाएं।
बीटीएमसी के निर्माणाधीन नए भवन के चारों ओर बाउंड्री वाल भी लोहे के आकषर्क डिज़ाइन वाले रेलिंग बनकर लग चुका है। इसके साथ ही समानांतर नाला का भी निर्माण कराया जा रहा है।
अगले 2 दिन के अंदर जेसीबी मशीन लगाकर निर्माणाधीन स्थल के कैंपस में फैले हुए यत्र तत्र को हटाकर समतल कराते हुए पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य करें। ताकि भवन के साथ साथ कैम्पस का भी काम पूरा हो सके।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर तथा सेकंड फ्लोर के एक- एक कर सभी कमरों का घूम घूम कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां देखी गयी उसे तुरंत ठीक करवाने को कहा। मीटिंग हॉल में वायरलेस माइक सिस्टम लगवाने को कहा। इसके उपरांत भवन के ऊपरी फ्लोर (छत) पर जा कर निरीक्षण किया गया। चारो ओर रेलिंग देने को कहा साथ ही रेलिंग पर गार्डेनिंग करवाने को कहा ताकि और आकर्षक दिख सके। रूफ पर लगे पारदर्शी शीशा (उच्च गुणवत्ता वाले ग्लास) की जानकारी लेने पर बताया गया कि ये प्लास्टिक कोटेड ग्लास है, कोई आदमी भी इसपर चढ़ने से ग्लास में किसी प्रकार का कोई दिक्क्क्त नही आएगा।
उन्होंने इलेक्ट्रिक अभियंता बीटीएमसी अमित कुमार को निर्देश दिया कि इलेक्टिरिक पैनल को शिफ्ट अगले 2 दिनों के अंदर करवाना सुनिश्चित करे।
इसके उपरांत महाबोधि मंदिर का भी निरीक्षण किया गया। जगह जगह पर सिग्नजे की कमी रहने पर तुरंत सिग्नेज लगवाने को कहा। निकास द्वार पर बने पुलिस जांच बैरक को ऊँचा करने को कहा ताकि वर्षा का पानी से सुरक्षित रखा जा सके और किनारे से वर्षा का पानी निक्ल भी सके। ज़िला पदाधिकारी ने मंदिर के चारो ओर ऊपरी परिक्रमा एवं निचली परिक्रमा सहित मुचलिन्द सरोवर, मेडिटेशन परिसर एवं रेड पेडस्ट्रल का घूम कर निरीक्षण किया, जो भी कमिया देखी गयी, इसे ठीक करवाने को निर्देश दिया गया। ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना रहे। पर्यटकों की सुविधा हेतु मंदिर प्रबंधक कार्यालय सदैव तत्पर है कि और बेहतर व्यवस्था आने वाले सभी पर्यटकों को दिया जा सके। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव बीटीएमसी अभिषेक कुमार, सदस्य बीटीएमसी, मोंक दीनानाथ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा के तहत बड़हरा विधायक ने हर घर संपर्क अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

जनाब! सिर्फ क्रिकेट को खेल मत समझिए।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

सारण:लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

पटना:10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन।

rktvnews

Leave a Comment