RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

किरेन रिजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 11 जून।किरेन रिजिजू ने आज अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के मंत्री का पदभार संभाला। 09 जून, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा श्री रिजिजू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
श्री रिजिजू का स्वागत सचिव श्रीनिवास कटिकिथला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
श्री रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल (पश्चिम) से लोकसभा सांसद हैं। 19 नवंबर 1971 को जन्में श्री रिजिजू ने दिल्ली से बी.ए., एल.एल.बी. की पढ़ाई की है। संसद सदस्य के रूप में श्री रिजिजू का यह चौथा कार्यकाल है। इससे पहले उन्होंने 2023 से जून 2024 तक भारत सरकार में पृथ्वी विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2014 से 2019 तक गृह राज्य मंत्री, 2019 से 2021 तक अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री, 2019 से 2021 तक खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 2021 से 2023 तक कानून मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
श्री रिजिजू की बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स में गहरी रुचि है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में भी भाग लिया है। श्री रिजिजू ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों से संबंधित समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में कई लेख लिखे हैं। सामरिक और सुरक्षा मामलों में उनकी विशेष रुचि है। स्कूल के दिनों से ही एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, श्री रिजिजू ने एक सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता के रूप में कई सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने कई देशों में आयोजित विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें 14वीं लोकसभा के दौरान मीडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद चुना गया था।
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में मंत्री ने कहा कि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समावेशी दृष्टिकोण के साथ प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन पर काम करेंगे। उन्होंने समाज के विकास के लिए अपनी यात्रा जारी रखने का यह अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि देश भर में अल्पसंख्यक समुदायों के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास।

rktvnews

मूल्य आधारित नीलामी (पुनर्निर्गम) (i) “7.06% सरकारी प्रतिभूति 2028”, (ii) “7.26% सरकारी प्रतिभूति 2033” और (iii) “7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052”

rktvnews

आईएनएस तरंगिनी श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंची।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने पोषण अभियान को लेकर पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

उज्जैन:मनीषा को मिला मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का सहारा।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ‘दूरसंचार अवसंरचना साझाकरण, स्पेक्ट्रम साझाकरण और स्पेक्ट्रम लीजिंग’ के बारे में सिफारिशें जारी की।

rktvnews

Leave a Comment