RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री

भोपाल/ मध्यप्रदेश 08 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। विकास पर्व के दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 16 जुलाई से मध्यप्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। अब तक हमने 7 हजार 245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही 36 हजार 348 करोड़ रुपये की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन किया गया है तथा 83 सीएम राइज स्कूलों का कार्य प्रारंभ हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नये स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास के कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड़ रुपये के 1207 कार्यों के भूमिपूजन भी संपन्न हो रहे हैं। अमृत योजना के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 28 हजार 471 करोड़ रुपये की 15 हजार 450 पेयजल समूह परियोजनाओं के भूमि पूजन जैसे अनेक विकास के काम जारी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

Related posts

ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘बवाल’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर।

rktvnews

किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा प्रदान करने हेतु वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

अध्यक्ष जी यह बार एसोसिएशन है प्राइवेट लिमिटेड नही: विद्या निवास सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन, गठित किए गए मतदान दल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान।

rktvnews

भारत आज उम्मीद और संभावनाओं की भूमि है; हमारा अमृत काल विकसित भारत@2047 का लॉन्चपैड है -उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment