RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:प्रसूताओं के बीच पौष्टिक आहार पैकेट वितरण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)10 मई।प्रसूता महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति ने सुधा के माध्यम से पौष्टिक आहार का पैकेट तैयार कर जिलों को भेजा है।
पैकेट में सुधा घी,खिचड़ी प्रीमिक्स,नमकीन दलिया प्रीमिक्स, राइस खीर प्रीमिक्स, प्रोटीन बार एवं बेसन बर्फी को रखा गया है।
आज जिला पदाधिकारी,दरभंगा ने इस पैकेट को प्रसूताओं के बीच बाँटकर जिले में कार्यकम का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,बहादुरपुर से किया।
मौके पर सिविल डॉ.अरूण कुमार,जिला कार्यकम प्रबंधक शैलेश चन्द्र,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.अमरेन्द्र कुमार मिश्र,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.तारिक मंजर, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण प्रसाद एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि यह खाद्य पैकेट प्रसूताओं के स्वास्थ्य सुधार में काफी उपयोगी होंगी।
प्रसव पीड़ा के उपरान्त महिलाओं के स्वास्थ्य बर्द्धक भोजन करने से उनके स्वास्थ्य में त्वरित सुधार होता है।
सभी प्रसूताओं को प्रसव उपरान्त घर जाने के समय एक-एक पैकेट खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
जिला पदाधिकारी ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से पूरी जानकारी प्राप्त की।
अस्पताल के प्रबंधकीय व्यवस्था पर उन्होने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को जनहित में आगे भी कायम रखा जाय।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अपमान भाजपा का शर्मनाक कृत्य :डॉ शशि कुमार सिंह

rktvnews

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन।

rktvnews

पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने न्यूयॉर्क में सीपाडी57 के इतर “एसडीजी का स्थानीयकरण: भारत में स्थानीय प्रशासन में महिला नेतृत्व” कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

वैशाली:चार दिवसीय कृषि यंत्रीकरण एवम प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment