RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

युवा फुटबॉल खिलाड़ी की मृत्यु से शोक की लहर!

युवा फुटबॉल खिलाड़ी प्रकाश कुमार गुप्ता (फोटो:सोशल मीडिया)

आरा/भोजपुर 07 अगस्त। शहीद सर्वेश्वर पांडेय फुटबॉल क्लब, लौहर के उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रकाश कुमार गुप्ता का निधन 6 अगस्त को रात में हो गया। बताया जा रहा है की रात में युवा फुटबॉल खिलाड़ी प्रकाश कुमार गुप्ता खाना खा कर सोए और सुबह काफी देर तक उठे ही नही तो घर वालों ने दरवाजा तोडा तो अपने कमरे में उन्हे मृत पाया गया। मृतक युवा खिलाड़ी प्रकाश कुमार गुप्ता के पिता हरेराम साह की कुल तीन संताने है। जिसमे सबसे बड़े प्रकाश कुमार गुप्ता थे ।इनके बाद एक छोटा भाई और एक बहन ।इनके निधन से भोजपुर फुटबॉल संघ में शोक की लहर दौड़ गई।संघ ने कहा की संघ ने एक होनहार और मेहनती खिलाड़ी को खो दिया।युवा खिलाड़ी के निधन पर एक शोक सभा का वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजन भोजपुर फुटबॉल संघ के द्वारा सचिव रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया और दिवंगत आत्मा की चीर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।युवा खिलाड़ी के निधन की सूचना शहीद सर्वेश्वर पांडेय फुटबॉल क्लब लौहर के सचिव व फुटबॉल कोच डाॅ रंजन सिंह ने जिला फुटबॉल संघ को दी।

Related posts

रायपुर : रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

पीरियड लीव वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे लावालौंग प्रखंड के लावालौंग पंचायत।

rktvnews

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment