RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

योजनाओं की जागरूकता हेतु एलईडी प्रचार वैन को किया रवाना।

सीतामढ़ी/बिहार 05 अगस्त। ICDS अंतर्गत सभी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उथान योजना, किशोरियों के लिए Sabla योजना, बच्चों के लिए पोशाक योजना, सम्पूर्ण टीकाकरण एवं अन्य योजनाओं के लिए का सीतामढ़ी जिला के सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार के लिए LED VAN को आज समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार-प्रसार रथ के रवाना करते समय जिला समन्वयक पोषण अभियान एवं डीपीओ कार्यालय के संभी कर्मी उपस्थित थे।जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा बताया गया कि प्रचार-प्रसार रथ का परिचालन प्रतिदिन कम से कम 3 स्थानों में किया जाएगा जहां आम व्यक्ति की आवाजाही ज्यादा हो जैसे बाजार, मॉल , पार्क, रेलवे स्टेशन, मंदिर, मस्जिद, बस स्टैंड आदि। LED-वैन के साथ मे संबंधित महिला पर्यवेक्षिका कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर उचित परामर्श देंगे। जिला से प्रचार-प्रसार हेतु सभी प्रखंड के लिए दिन निर्धारित किया गया है। पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित ICDS के किसी भी योजना के विशेष जानकारी के लिए नजदीकी आंगनवाड़ी से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

सारण:विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के राजनीतिक कार्यकलाप में शामिल होने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी।

rktvnews

राजस्थान:महात्मा ज्योतिबा फुले समाज लिए आदर्श, युवा सीख लें : वासुदेव देवनानी

rktvnews

ग्वालियर:स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव के लिये 4 आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर।

rktvnews

भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:तर्कशास्त्र के महत्व पर आयोजित हुआ आलेख प्रतियोगिता!तर्कशास्त्र अनुमान के वैध नियमों का व्यवस्थित अध्ययन है: प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोजपुर:उर्दू के कार्यान्वयन व व्यापक प्रचार प्रसार हेतू जिला स्तरीय सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment