RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी जिले के नैनवां में जन सुनवाई के दौरान सुनी आमजन की परिवेदना, मौके पर ही किया समाधान।

जयपुर/राजस्थान 03 अगस्त। युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने बुधवार को बूंदी जिले के नैनवां के सभागार में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने और उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दी।
चांदना ने जन सुनवाई में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत पहुंचाई जाए। राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का पात्र लोगों को पूरा लाभ मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि नैनवां शहरी क्षेत्र में अगले एक माह में सभी घरों मे पेयजल कनेक्शन करवाना सुनिश्चित करें। भूखंडों के आवासीय पट्टे जारी करने के निर्देश दिए।
चांदना ने कहा कि नैनवां शहर को कीचड़ मुक्त करने के लिए सड़कों का निर्माण हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन भी लोगों के बिजली कनेक्शन संबंधी प्रकरण लंबित है उन्हे तुरंत प्रभाव से निस्तारित किया जावे। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक को निर्देश दिए कि चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के पश्चात यदि कोई व्यक्ति वापस से अतिक्रमण करता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें महिलाएं:स्त्री रोग विशेषज्ञ ,डा सविता रुंगटा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।

rktvnews

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट में “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

छतीसगढ : बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

rktvnews

Leave a Comment