RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

अर्थों पोलियो क्लीनिक स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित!42 वर्षों से जनपदवासियों की सेवा दे रहा हूं:लायन डा अशोक कुमार सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 अगस्त।अपने क्लीनिक के 42साल पूर्ण होने पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शिवगंज शीतल टोला स्थित आवास पर हुआ।इस धार्मिक आयोजन में लायंस क्लब के सदस्य और पुराने सहयोगी उपस्थित हुए। सत्यनारायण भगवान की कथा, पूजा आरती हवन के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ।बधाई देने वालों में प्रो ओम प्रकाश अग्रवाल पूर्व प्राचार्य, अधिवक्ता राकेश मिश्रा,लायन मुकुल विकास श्रीवास्तव अधिवक्ता,ला. विजय कुमार,डा अरविन्द कुमार,डा अमर्त्य राज,ला. सुनील नैयर,युथ होस्टल से गुरूचरण सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी से डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।
सबका आभार व्यक्त करते हुए डा अशोक कुमार ने कहा की सबसे पहले जनपथ वासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इन्होंने बताया की दो जुलाई 1981को अर्थों पोलियो क्लीनिक का शुभारंभ किया था।उस समय फिजियोथैरेपी के बारे में लोग अनभिज्ञ थे। मैं पहला चिकित्सक था जहां पोलियो,कमर दर्द, घुटना दर्द, फेसियल ,सीपी- वैसे बच्चे जिनका जन्म से ग्रोथ नहीं होता है आदि रोगों का लाखों में इलाज किया। और अब तक लगातार करते आ रहा हूं। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी, मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल, कालेज, विश्व विद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन आदि से जुड़कर सेवा करते आ रहा हूं।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन।

rktvnews

लखनऊ:”आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ:एडीएम डॉ. सापेला हुए मतदान दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा में सीईएम 14/एमआई 8 बैठक के दौरान तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया और निम्न कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में लक्षित कई पहलों की शुरुआत की।

rktvnews

सारण:होली त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment