RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 28 जुलाई। आरा जगजीवन कॉलेज के सामने कश्यप नगर गली में पी एम लाइब्रेरी ,सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन करते हुए महापौर प्रतिनिधि सह भाजपा नेता प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कहा की आज के बदलते परिवेश में ऐसे शिक्षा केन्द्र की आवश्यकता है जहां विद्यार्थी स्व अध्यन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
उदघाटन सत्र में लगभग 80 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया।उदघाटन वैदिक रीति रिवाजों के साथ आचार्य ब्रह्मेश्वर मिश्र की देख रेख में संपन्न हुआ।इस अवसर पर पटना से आए शिक्षाविद् के समेत जिला पार्षद गंगाधर पांडेय,शाहपुर प्रखंड प्रमुख सुनील जी, प्रो संजय त्रिपाठी,भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी,आरण्य मंदिर के पुजारी मनोज बाबा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे जिन्हे स्टडी सेंटर के निदेशक व सेवानृवित सैनिक निशानंद तिवारी ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। स्टडी सेंटर से जुड़े पंकज तिवारी,मुन्ना तिवारी,एवं विनित तिवारी ने बताया की वर्तमान में वर्ग 6 से स्नातक तक की व्यवस्था की गई है जिसे भविष्य में और वृहत स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड में दो पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।

rktvnews

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

राजस्थान:हज यात्रा-2024, 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हज हाउस में ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना।

rktvnews

जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित!15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

मोतीहारी:कनीय अभियंता क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:नही रहे चर्चित रंगकर्मी अनिल शीतल।

rktvnews

Leave a Comment