RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन के कार्यक्रम में लिया भाग।

जयपुर/राजस्थान 28 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को अलवर जिले में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ब्लॉक मालाखेडा में गांधीवादी प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
मंत्री जूली ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से समाज को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति रूबरू कराने का निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधी जी की विचारधारा को युवा पीढ़ी से रूबरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन समिति के कार्यकर्ता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक कर इन योजनाओं से लाभांवित कराने में सहयोग प्रदान कर रहे है। उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान जिला महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांश शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समिति द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक ओमप्रकाश गोलिया, नगर पालिका चैयरमेन हिम्मत सिंह चौधरी, उप चेयरमेन शिवचरण सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, गांधीवादी विचारक उपस्थित रहे।

Related posts

लगता है कि चले गए

rktvnews

चतरा:एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

दरभंगा:”जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को मिला न्याय।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी मैच का करेगा आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:छठ पूजा को लेकर 637 स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

योजनाओं के लिए किये जा रहे भू-अर्जन को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment