RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 26 जुलाई। आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला कलक्टर पीयूष समारिया एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस विभाग, खनन विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धाराओं में लंबित प्रकरणों, हथियार लाइसेंस, अवैध खनन, संवेदनशील मतदान केंद्रों आदि की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों के रूट को चेक करने, लाइसेंस प्राप्त हथियारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट निर्धारित फॉर्मेट में जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि चुनाव के दौरान हथियार जमा कराने के आदेश की सख्ती से पालना की जाए।
बैठक में बजरी के अवैध खनन, भंडारण, निर्गमन के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध भंडारण के दौरान जब्त बजरी के निस्तारण आदि की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अवैध खनन संभावित क्षेत्रों में नियमित रेड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड स्तरीय अधिकारियों, पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि खनिज बजरी हेतु स्वीकृत चेक पोस्टों के अलावा संचालित अवैध चेक पोस्ट पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गश्त के दौरान नियमित रूप से चेक पोस्टों की जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा, जिले के उपखंड अधिकारीगण, तहसीलदार, पुलिस विभाग, खनन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

सिर्फ कैलेंडर के बदलने से नहीं बदलेंगे हालात।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:समाज को सुसंस्कृत और सभ्य बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका : डाॅ अमित जैन

rktvnews

रामगढ़:बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

13 मार्च23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment