RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम।

बक्सर/बिहार 25 जुलाई।जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम आज क्रमशः राजपुर एवं चौसा प्रखंड के विद्यालयों में किया गया। ज्ञातव हो की अभियान के तहत अधिकतर विद्यालयो में पौधारोपण होना है। चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड के 98 विद्यालयो के प्राचार्य/शिक्षक को आज पौधा वितरित किया गया। सभी प्राचार्य,शिक्षक प्राप्त पौधो को अपने विद्यालयो में वृक्षारोपण करेंगे। इस अभियान की शुरुआत जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजपुर ने विभिन्न विद्यालय से आए हुए प्रतिनिधियों को पौधा वितरित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी लोगो से पौधे लगाने के साथ पौधे बचाने हेतु भी आग्रह किया गया और उन्हें प्लास्टिक से होने वाली क्षति, गंगा स्वच्छता अभियान में लोगों की सहभागिता व पर्यावरण सुरक्षा हेतु अन्य सभी प्रकार की बाते बताई गई। छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु जानकारी के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में राजकुमार,अनीश कुमार के साथ प्राचार्य व शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related posts

धर्मेंद्र प्रधान ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने रेल, संचार और इलेक्ट्रोनिक्स तथा आईटी मंत्रालयों के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजना आरंभ की।

rktvnews

सारण:डीएम ने बाल पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह, विशिष्ट दत्तक संस्थान तथा बालिका गृह का निरीक्षण किया।

rktvnews

समाज सेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में ललित कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment