RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बजरंग दल के विभाग संयोजक बने चंदन ओझा!मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग करुंगा:चन्दन ओझा

चंदन ओझा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जुलाई।बजरंग दल के भोजपुर व बक्सर जिला को मिलाकर बने भोजपुर विभाग के विभाग संयोजक पद पर चंदन ओझा का मनोनयन किया गया । विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार प्रांत कार्यसमिति की बैठक में प्रांत मंत्री परशुराम कुमार द्वारा घोषणा कर श्री चंदन ओझा को बजरंग दल विभाग संयोजक की जिम्मेवारी सौपी गई। श्री ओझा बजरंग दल के बहुत पुराने सदस्य हैं और इन्होंने 300 से ज्यादा गौ माता को बचाया हैं । सैकड़ो हिंदू बहनों को लव जिहाद के चंगुल से छुड़ाया हैं । आरा के रमना मैदान में दो बार इतिहासिक महाआरती कराया हैं । हिंदुत्व व समाजिक मुद्दों को लेकर सदैव संघर्षशील रहते हैं ।
चंदन ओझा ने बताया कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग करने की जरूरत है और मैं सबकुछ त्याग करने को तैयार हूं।जगह-जगह षड्यंत्र के तहत हिंदुओं की हत्या तालिबानी सोच के तहत हो रही है। इसके लिए हमें एकजुट होकर जिहादी षड्यंत्र के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है। देश में लव जिहाद, गौ हत्या, धर्मांतरण पर पूर्णतः रोक लगाने की बात कही।चंदन ओझा आरा के युवा अध्यक्ष व धार्मिक संगठनों में अनेकों दायित्व निभा चुके है। श्री चंदन ओझा को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। मौके पर आरण्य देवी पीठ के महंत मनोज बाबा, भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा , पूर्व मेयर रूबी तिवारी , भाजपा के राजेंद्र तिवारी , संतोष तिवारी, रामनवमी शोभायात्र आरा के महासचिव शंभु चौरसिया , विहिप के विभाग सह मंत्री कमल किशोर पाठक, परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी , समाजसेवी राजा तिवारी , निकेश पांडेय , अमित पांडेय , विशाल सिंह , जतिन गोस्वामी, अनिल तिवारी, ऋतिक ओझा, रमेश मिश्रा , पंचम बजरंगी , उपेन्द्र तिवारी , संजय मिश्रा , मोनू निराला , अभिषेक चौरसीया, शिव शुक्ला सहित अन्य सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।

Related posts

बाल यौन शोषण,श्रम,विवाह एवं तस्करी के दुष्परिणामों की जागरूकता हेतु अभियान आयोजित।

rktvnews

तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से महिला की मौत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जापान के प्रांतों के गवर्नरों के साथ बातचीत की।

rktvnews

भोपाल:टीबी निदान सेवाओं के विस्तारीकण के लिए आईओसीएल के साथ एमओयू।

rktvnews

उत्तराखण्ड के छोलिया और झौड़ा लोक नृतकों की ढोल दमाऊँ लोक वाद्यों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में मिला स्थान।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग द्वारा आम जनों के लिए आपूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतों व जानकारी हेतु किया गया मोबाइल नंबर जारी।

rktvnews

Leave a Comment