RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीएम के प्रस्तावित जनसंवाद के कार्यक्रमों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 24 जुलाई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रस्तावित जनसंवाद के कार्यक्रमों को लेकर जिला के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री का आगामी 28 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिला के अटेली विधानसभा क्षेत्र के 3 गांवों में जन संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। डीसी ने इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि जिला के अटेली विधानसभा के कनीना शहर की पुरानी अनाज मंडी, गांव सुंदरह में हरिजन चौपाल व अटेली में महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर एक शिकायत कक्ष लगेगा‌। यहां पर नागरिकों की शिकायतों का पंजीकरण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए आज ही मुख्यालय से मंजूरी लें। सभी जगह पर लोगों के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया जाए। जल निकासी के लिए पंप सेट पहले ही तैयार रखें। तुरंत प्रभाव से स्टेज निर्माण का कार्य शुरू किया जाए।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, डीएमसी अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, सीटीएम डा मंगलसैन व सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दुमका:धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रांगण में फुटाब एवं फुस्टाब के आह्वान रहा जोरदार धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:प्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा।

rktvnews

जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment