RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षा मंत्री ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय संबंधित बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक।

नैनीताल/उत्तराखंड 24 जुलाई। प्रदेश के उच्च शिक्षा,संस्कृति,सहकारिता,चिकित्सा
शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के सभागार मे सोमवार को नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक ली।समीक्षा बैठक के दौरान नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बी एस रावत ने मंत्री का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया डॉ रावत ने विश्वविद्यालय की रैंकिंग बढ़ाने, नेक में सुधार के लिए सैल टीम गठित करने के निर्देश दिए कुलपति को ताकि जो हमारे दो सौ सर्वोच्च विश्वविद्याल है उनमे स्थान मिल सके। उन्होंने कहा आगले पाच साल का रोडमैप तैयार करते हुए 90 दिन के अंतर्गत खाली पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही फैकल्टी वार रिसर्च करते हुए चिंतन मनन करें कि किस तरह से विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। मंत्री ने कुलपति को विश्वविद्यालय से टीम को उच्च स्तरीय आईआईटी संस्थानो मे भेजने के निर्देश दिए ताकि टीम रेकिंग सुधार मे बेहतर कार्य कर सकें । समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय चुनाव, दीक्षांत समारोह, परीक्षा आदि पर विशेष रूप से चर्चा परी चर्चा की गई । इस अवसर पर सब रजिस्टार दिनेश चन्द्र आर्य, अनीता आर्य वित्त अधिकारी, इन्दु पाठक, दिव्या जोशी,के अलावा अन्य फैकल्टी के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:सफलता की कहानी:स्ट्रा रीपर संचालन से बढ़ी आजीविका, नरवाई प्रबंधन हुआ सशक्त।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा सवा 11 लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खंडूरी से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने केरल के अलाप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:पीके की सभा की तैयारी को ले बैठक, 26 वो 27 जून को बड़हरा और संदेश विधान सभा क्षेत्र में होगी तीन तीन सभाएं।

rktvnews

Leave a Comment