RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 24 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में चतरा नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे कार्याें कि समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से चतरा नगर परिषद अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, राजस्व, सैरात बंदोबस्ती, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने बाजारटांड़ में सब्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स, नायकी तालाब के जीर्णोद्धार समेत चल रहे सभी निर्माण कार्यों की अघतन स्तिथि की जानकारी लिया। उन्होंने सभी क्रियान्वित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। शहर की साफ-सफाई एवं अतिक्रमण समस्या के निराकरण हेतु किये जा रहै कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने बाकी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण करने की बात कही।

उपायुक्त ने शहर में फाइलेरिया एवं खसरा जैसे रोगों की रोकथाम के प्रति किये गए कार्यों की जानकारी लिया। उन्होंने रोगों की रोकथाम के लिए विशेष कैम्प लगाकर लोगों में रोग एवं उसके उचित उपचार हेतु जागरूकता फैलाने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत किये गए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कार्यों में गति लाते हए लक्ष्य अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने चतरा बस अड्डा में साफ सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही तथा निर्मित शौचालय को जल्द सुचारू अवस्था में लाने का निर्देश दिया।                                            उक्त बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, सीटी मैनेजर रंजीत सिंह समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

 

Related posts

भारत को मानकों का अग्रणी होना चाहिए: पीयूष गोयल

rktvnews

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रायपुर : नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर कार्रवाई।

rktvnews

वर्तमान युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता विषय पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CBI द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

बसंत अबके बरस..!

rktvnews

Leave a Comment