RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिलाधिकारी ने फसलों की सिंचाई हेतु जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की।

बक्सर /बिहार 24 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोन नहर प्रमंडल, गंगा पंप नहर एवं लघु सिंचाई के माध्यम से जिले में फसलों की सिंचाई हेतु जलापूर्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में रिहंद एवं बाण सागर परियोजना से पानी प्राप्त हो रहा है। जो मांग की अपेक्षा कम है।
कार्यपालक अभियंता गंगा पंप नहर के द्वारा संबंधित क्षेत्र अंतर्गत किसानों को फसलों की सिंचाई हेतु जलापूर्ति किए जाने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं रोपनी के दौरान सभी किसानों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल को सभी राजकीय नलकूपों को यथाशीघ्र चालू कराने एवं आहार-पोखरों के नियमानुसार जीर्णोद्धार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

15 जून को महागठबंधन द्वारा धरना-प्रदर्शन को लेकर आरा नगर एवं आरा मु० की बैठक आयोजित की गई!

rktvnews

भोजपुर:बिहार की टीम फाइनल में,आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ होगा फाइनल मुकाबला :सचिव डा विजयेश

rktvnews

राँची:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत किये जा रहे निर्वाचन कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

नारनौल:100 दिवसीय एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत।

rktvnews

28 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के स्वास्थ्य केन्द्र मे एक्स-रे प्लांट का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment