RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्कूल ईएलसी का अवलोकन – बधिर विद्यार्थियों ने मॉक-पोलिंग के माध्यम से जागरूकता का दिया परिचय।

जयपुर/राजस्थान 23जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग की वरिष्ठ सलाहकार साधना राउत एवं राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने शनिवार को जयपुर के राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेएलएन मार्ग एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन विद्याधर नगर में संचालित निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) का अवलोकन किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने मॉक-पोलिंग एवं वोटर हेल्पलाईन एप की जानकारी के माध्यम से जागरूकता का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि राजकीय पोद्दार बधिर विद्यालय के विशेष प्रयासों से स्कूल में अध्ययनरत 17+ आयुवर्ग के सभी 176 विद्यार्थियों के मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म 6 के द्वारा अग्रिम आवेदन किए जा चुके है ।

राउत ने विद्यार्थियों से संवाद किया एवं उनकी मतदान संबंधी जानकारी एवं ईएलसी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने ईएलसी से संबंधित गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 73000 ईएलसी संचालित हैं, जिनमें सभी 17+ आयुवर्ग के युवाओं ने फ़ॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के लिए अग्रिम आवेदन किए है तथा अब तक 1.5 लाख से अधिक नव मतदाताओं ने ईवीएम डेमो पर मॉक पोल में हिस्सा लिया है। वहीं 2 लाख 11 हज़ार एनएसएस, 50 हज़ार एनसीसी एवं 6 लाख सक्रिय स्काउट-गाइड को दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए मतदान के दिन बूथों पर स्वेच्छा से काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Related posts

चतरा:15 मार्च को जिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को ले उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

rktvnews

संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा श्रावणी मेला के मद्देनजर सिंघेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया ।

rktvnews

दरभंगा:होटल जायेका में आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला कि हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहद डॉक्टर अमित कुमार जायसवाल ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने किया निशुल्क जांच।

rktvnews

परशुराम जयंती विशेष:परशुराम जी की उपस्थिति आज भी प्रासंगिक है।

rktvnews

Leave a Comment