RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डुमरा प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने का टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया निर्णय।

सीतामढ़ी/बिहार 21 जुलाई।डीएम सीतामढ़ी के निर्देश के अनुपालन में डुमरा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में डुमरा प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने, मुक्त करवाए गए बच्चों के पुनर्वास, तथा कार्य योजना का क्रियावयन व समन्वय हेतु बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्ययोजना 2017 की कंडिका 8.3 के तहत् प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ सह – सह अध्यक्ष प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स अमरेंद्र कुमार के अध्यक्षता एवं श्रम प्रवर्तन
पदाधिकरी डुमरा सह सद्स्य सचिव चन्द्र नाथ राम, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि अब्दुल मालिक खान, महिला प्रवेक्षिका व अन्य सदस्यो के उपस्तिथि में की गई। बैठक में बीडीओ अमरेंद्र कुमार के द्वारा बाल श्रम मुक्त डुमरा प्रखंड बनाने के लिए बच्चों के लिए कार्य करने वाले सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थपित कर निरंतर प्रखंड क्षेत्र में बाल संरक्षण समिति के सहीयोग से अभियान को और भी गति देने पर बाल दीया गया ताकी किसी भी बच्चें से बाल श्रम न करवाया जा सके। वही श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चन्द्र नाथ राम ने बताया कि डुमरा, पुनोरा , नगर एवं मेहसौल ओपी क्षेत्र में लागातार निरक्षण कर बाल श्रम से बच्चों को विमुक्त करवाया कर उनका पुनर्वास करवाया जा रहा है। मेहसौल ओपी क्षेत्र को प्रथम चरण में बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत् 9 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है उन्होनें कहा कि जरूरत हैं की हमसभी मिलकर सामुहिक रुप से प्रयास करें ताकी बाल श्रम मुक्त डुमरा की परिकल्पना साकर हो सकें और हर बच्चों को उनका अधिकार मिलना सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

भोजपुर:जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला विद्या भवन सभागार में आयोजित।

rktvnews

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र!किया पौधा रोपण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीदी।

rktvnews

राजस्थान:डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर “फूलों संग होली” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित! प्रमुख अपदस्थ

rktvnews

भोजपुर : बाढ के पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत।

rktvnews

Leave a Comment