RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राज्यसभा के सभापति ने लैंगिक समानता स्‍थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया।

नई दिल्ली/20 जुलाई।एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने चार महिला सांसदों को उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत किया है।
यह भी उल्लेखनीय है कि पैनल में मनोनीत की गई सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद चुनी गई हैं और एस फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं।
मानसून सत्र से पहले पुनर्गठित पैनल में कुल आठ नाम हैं, जिसमें से आधी महिलाएं हैं। उच्च सदन के इतिहास में यह पहला मौका है कि उप-सभापतियों के पैनल में महिला सदस्यों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।एक अन्य उल्लेखनीय फैसले में राज्यसभा के सभापति सदन का कामकाज पूरी तरह से डिजिटल रूप से कर सकेंगे। राज्यसभा के सभापति सदन के कामकाज के संचालन से जुड़े मामलों, सदन में उपस्थिति, बोलने वाले सदस्यों के विवरण और अन्य महत्‍वपूर्ण जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट का उपयोग करेंगे।

उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत महिला सदस्यों का विवरण इस प्रकार हैं-

पीटी उषा:
वह पद्मश्री पुरस्कार विजेता और एक प्रसिद्ध एथलीट हैं। उन्हें जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।
वह रक्षा समिति, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और एथिक्स कमेटी की सदस्य हैं।

एस. फांगनोन कोन्याक

वह भारतीय जनता पार्टी से हैं। वह अप्रैल, 2022 में नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं और संसद या राज्य विधानसभा के किसी भी सदन के लिए चुनी गई राज्य की दूसरी महिला हैं।
वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और पूर्वोत्‍तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थान की गवर्निंग काउंसिल और चिकित्सा विज्ञान, शिलांग की सदस्य हैं।

डॉ. फौजिया खान :

वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हैं। वह अप्रैल, 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
वह महिला सशक्तिकरण समिति, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति, विधि और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

सुलता देव

वह बीजू जनता दल से हैं। वह जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
वह उद्योग समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, लाभ के पद पर संयुक्त समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) समिति और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।
उपरोक्त महिला सदस्यों के अलावा, वी विजयसाई रेड्डी, घनश्याम तिवारी, डॉ. एल. हनुमंथैया और सुखेंदु शेखर रे को भी उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत किया गया है।

Related posts

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

भोपाल:चंद्रभान राही रचित उपन्यास “दशकंध” का हुआ विमोचन।

rktvnews

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25 टी बोलार्ड पुल टग, बलजीत (यार्ड 306) को लॉन्च किया गया।

rktvnews

भोपाल:गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment