RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम।

जयपुर/20 जुलाई। राजस्थान राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हरीश चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया।
कार्यक्रम में आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती, आयोग सदस्य सुमन यादव, सुमित्रा जैन और अंजना मेघवाल तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के अपर सचिव आशुतोष पांडेय, आईएएस के.के पाठक, महिला अधिकारिता आयुक्त रेनू जयपाल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुकृति उज्जैनिया ने महिला प्रतिभागियों को संबोधित कर उन्हें जागरूक एवं प्रेरित किया।
आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि महिलाएं परिवारो को जोड़कर रखने के साथ देश को जोड़कर रखने की भी असीम शक्ति रखती है। आयोग सदस्यों ने महिलाओं को शिक्षा के द्वारा आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया और साथ ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें प्रेरित किया और महिलाओं से अपील की कि राष्ट्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ लें।
रेणु जयपाल ने कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं एवं परियोजनाओं के सम्बंध में महिलाओं को जागरूक किया ।
आशुतोष पांडेय ने कहा कि जानकार बनना ही भय का तोड़ है। उन्होंने महिलाओं को टेक्नोलॉजी के प्रयोग से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही सरकार द्वारा महिला उद्यमी के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वित्त विभाग के शासन सचिव के के पाठक ने कहा कि हम सब पहले मानव है फिर स्त्री और पुरुष। उन्होंने कहा कि एक महिला के विरुद्ध अपराध का मतलब एक व्यक्ति का विफल होना नहीं बल्कि एक परिवार, एक समाज का विफल होना है। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी और कहा कि महिलाएं एक दूसरे को साथ में जोड़ने की कोशिश करें।
कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने आयोग अध्यक्ष को दी गई जानकारी के लिए धन्यवाद दिया और अपना आभार प्रकट किया।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

वैशाली: जिलाधिकारी के दरबार में ओम प्रकाश शाह को मिला न्याय।

rktvnews

भोजपुर:सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर की धर्मपत्नी गिरिजा देवी के निधन पर शोक

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बचरी कॉलेज छात्रा अदिति सिंह गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित।

rktvnews

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आवश्यक निदेश।

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित,स्थापित की गई प्रतिमाएं।

rktvnews

Leave a Comment