RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

ओसियां ब्लाइंड मर्डर का 4 घंटों में खुलासा :6 माह की मासूम समेत 4 की हत्या में भतीजा गिरफ्तार।

घटना स्थल

जयपुर/राजस्थान 19 जुलाई। जोधपुर ग्रामीण जिले में थाना ओसियां क्षेत्र के चेराई कस्बे के पास रामनगर गांव में बुधवार को 4 जनों की निर्मम हत्या कर जलाने की घटना का पुलिस ने 4 घंटे के अंदर खुलासा कर हत्या के आरोपी पप्पू राम जाट पुत्र भैराराम (19) निवासी चेराई को गिरफ्तार कर लिया है।
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देख अतिरिक्त महानिदेशक अपराध श्री दिनेश एमएन को ओसिया रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रेंज श्री जयनारायण शेर, एसपी धर्मेंद्र यादव समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरन्त मौके पर पहुँच गया। कानूनव्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया।
मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक, साइबर टीम और डीएसटी की टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हुए। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 4 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर आरोपी युवक पप्पू राम जाट को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ततपरता से इस जघन्य घटना का खुलासा करने वाली जोधपुर ग्रामीण पुलिस की टीम बधाई की पात्र है।
एसपी रूरल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा आस पड़ोसियों से पूछताछ की गई। रूट के सभी मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर टीम और डीएसटी ने तकनीकी डेटाबेस एकत्रित कर संदिग्धों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आसूचना इन तकनीकी डेटाबेस के आधार पर टीम ने सन्दिग्ध पप्पू राम को दस्तयाब किया। जिससे एसएचओ भोजासर इमरान खान द्वारा मनोवैज्ञानिक और तकनीकी रूप से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि रामनगर निवासी भाइयों भैराराम और पुनाराम के परिवार की बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच भैराराम के बेटे तेजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात के सूरत शहर में मृत्यु हो गई। भैराराम को शक था कि उसके बेटे की हत्या पुनाराम के परिवार द्वारा कराई गई है। इसके चलते विवाद और बढ़ गया।
इस रंजिश की वजह से बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे भैराराम का दूसरा बेटा पप्पू राम कुल्हाड़ी लेकर पूनाराम की ढाणी पहुंचा और पुनाराम (55) और उसकी पत्नी भंवरी देवी (50) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसके बाद अंदर सो रही पुत्रवधू धापू (24) और उसकी बेटी मनीषा 6 महीने की भी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चारों मृतकों को झोपडे में डालकर वहां आग लगा दी और भाग गया।

Related posts

सुपौल:वीर लोरिक महोत्सव 2023 को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा टीम गठित।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रायपुर : होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी रोक।

rktvnews

Leave a Comment