RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा )19 जुलाई। भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मामला भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ ओपी थाना क्षेत्र के बभनगावाॅ का है। 18 जुलाई 2023 की रात 8:30 बजे के आसपास एक पक्ष के बिहारी मुसहर और दूसरे पक्ष के पिंटू मुसहर, श्रीभगवान मुसहर एवं धन कुमार मुसहर के बीच किसी बात को लेकर मार मारपीट हो गई जिसमें बिहारी मुसहर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे चिकित्सा के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक बिहारी मुसहर के पुत्र अरुण मुसहर के फर्द बयान पर कृष्णागढ़ ओपी थाना में कांड संख्या 438/23 दिनांक 19/7/23 दर्ज कराया गया। इस संबंध में भोजपुरी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में कृष्णागढ़ ओपी थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बलों की गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड के तीन नामजद अभियुक्तों पिंटू मुसहर, श्रीभगवान मुसहर और धन कुमार मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। सभी बभनगावाॅ के रहने वाले हैं।

Related posts

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में उत्साह !जयपुर जिले में 6 हजार से ज्यादा स्मार्ट फोन का हुआ वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर:बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अव्या श्रीवास्तव ने रचा इतिहास।

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

पटना : एसआरपी काॅलेज मे शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित।

rktvnews

गढ़वा: 09 जनवरी को जनसुनवाई कार्यक्रम एवं न्यायालय कार्य रहेगा स्थगित।

rktvnews

Leave a Comment