RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर अपने भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।

उज्जैन/भोपाल 17 जुलाई। श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर रूप में तथा हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने और अपनी प्रजा का कुशल-मंगल जानने नगर भ्रमण पर निकले।
सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न् कराया गया। सर्व प्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में खुजराहो सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक पारस जैन ,महापौर मुकेश टटवाल ,नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी जी महाराज, आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शआर.के तिवारी आदि उपस्थित थें।
मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ पुष्प वर्षा की।भगवान इंद्र ने भी किया श्री महाकालेश्वर भगवान का स्वागत।भगवान श्री चन्द्रिमोलेश्वर पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य् द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान श्री महाकालेश्वर पर पुष्पवर्षा की।

Related posts

नहीं रहे भोजपुरी के चर्चित गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय!सर्वत्र शोक की लहर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

rktvnews

एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की परीक्षण उड़ान सफलता अंतिम “गगनयान” लॉन्च से पहले लगातार क्रमिक परीक्षण उड़ानों की शुरुआत: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, दो दिनों में 117 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

फसल संगोष्ठी का हुआ आयोजन!बीज बुवाई से फसल कटाई तक प्रोजेक्ट से कृषकों को दुगना आय:डा राजीव कुमार

rktvnews

दरभंगा;बंदियों की रिहाई व जमानत को लेकर अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment