RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

गोपालगंज/ बिहार17 जुलाई।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आज मुहर्रम पर्व -2023 के अवसर पर समाहरणालय सभा कक्ष मे पुलिस अधीक्षक गोपालगंज स्वर्ण प्रभात की उपस्थिती में जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्यों एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा सर्वप्रथम शांति समिति के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने के लिए स्वागत संबोधन किया तथा विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर सुझाव एवं आसूचनाएं देने का अनुरोध किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सदस्यों से अपेक्षाएं रखी गई कि जिस प्रकार विगत वर्षों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह त्यौहार संपन्न हुआ है उसी प्रकार इस साल का पर्व भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
जिस पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति यह पर्व सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का आश्वासन देते हुए इस पर्व के अवसर पर साफ सफाई ,कानून व्यवस्था आदि के विषयों पर अपने अपने विचारों से जिला प्रशासन को अवगत कराया एवं जिला प्रशासन द्वारा उन विभिन्न पहलुओं पर विचार कर समुचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।
संबंधित बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, जिला सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपालगंज प्रांजल, अधीक्षक मध्य निषेध गोपालगंज राकेश कुमार ,वरीय उप समाहर्ता रूपा रानी सहित सभी जिला स्तरीय शांति समिति के माननीय सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

बक्सर जिला परिषद् के प्रभारी प्रधान लिपिक सह लेखापाल आनंद कुमार सिंह हुए निलंबित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 मार्च 24

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पलामू:प्रमंडलीय आयुक्त से गढ़वा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात।

rktvnews

चिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव!शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोेलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी

rktvnews

Leave a Comment