RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 17 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. शीतला सहाय का जन्म 1932 में हुआ। उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया। वे पहली बार 1967 में विधायक चुने गए। स्व सहाय 1969 से 1972 तक केबिनेट मंत्री रहे। उनका अवसान 2011 में हुआ। स्व. शीतला सहाय ने सार्वजनिक जीवन में समर्पित भावना से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। स्व. शीतला सहाय ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के साथ ही समूचे मध्यप्रदेश में लोकप्रिय थे। ग्वालियर अंचल में कैंसर चिकित्सा की शुरुआत कर उसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उनके अथक प्रयास आज भी याद किए जाते हैं।

Related posts

गुजरात के केवड़िया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में महिला एवं बाल विकास में केंद्र-राज्य समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

rktvnews

भोजपुर: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं का किया गया सम्मान।

rktvnews

नव वर्ष एक संकल्प

rktvnews

आईआरईडीए ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया, एनपीए 1 प्रतिशत से नीचे रहा और बैंकिंग-एनबीएफसी क्षेत्र में सबसे तेज़ परिणामों के साथ बेंचमार्क स्थापित किया।

rktvnews

सीआईसीटी का स्टॉल बना तमिल भाषा-संस्कृति का सेतु, ‘तमिल करकलाम’ से सरल हो रहा भाषा अध्ययन।

rktvnews

तेलंगाना के किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment