RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी उदिता सिंह व पुलिस अधीक्षक अम्बरिष राहुल ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण का दिया आदेश।

जिलाधिकारी उदिता सिंह व पुलिस अधीक्षक अम्बरिष राहुल

नवादा/बिहार 14 जुलाई।आगामी मुहर्रम त्योहार 2023 शांतिमय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों में आपस में भाईचारा बनाये रखने के लिए प्रेरित करने को लेकर उदिता सिंह जिला पदाधिकारी, नवादा एवं अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
प्रखंड स्तर पर तिथिवार पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने के लिए पंचायत आवंटीत किया गया है साथ ही वरीय पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मुहर्रम त्योहार 2023 शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्धारित तिथि को संबंधित पंचायत के महादलित टोला में भ्रमणशील रहकर लोगों के बीच आपसी भाईचारा बनाये रखने हेतु जागरूक करें ताकि आगामी मुहर्रम त्योहार एवं अन्य त्योहार शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, आवागमन, सेवन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। किसी भी प्रकार की अवैध शराब के निर्माण, आवागमन, सेवन एवं तस्करी की सूचना से अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/अधीक्षक, मद्य निषेध, नवादा को देते हुए उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पूर्व में घटित घटना के संबंध में यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार की घटना घटित होने की संभावना नहीं है। सभी महादलित टोला में दिनांक 20.07.2023 तक निष्चित रूप से भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। अपर समाहर्ता सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा द्वारा प्रतिदिन उक्त कार्य का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

जूलियो ने 7 यूनिकॉर्न फाउंडर्स सहित 180 से अधिक एंजेल निवेशकों से 2.5 मिलियन डॉलर जुटाए।

rktvnews

भारत ने ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में समावेशी, न्यायसंगत और सतत कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24

rktvnews

भाजपा भोजपुर का व्यापारी सम्मेलन संपन्न! आर के सिंह और रामकृपाल यादव ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाया और भ्रष्ट बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।

rktvnews

भोजपुरी महोत्सव 2025: भाषा और संस्कृति का भव्य उत्सव।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ’सकारात्मक परिवर्तन वर्ष – 2023’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment