RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

हनुमानगढ़ की जनता ने जो मांगा, सदैव मिला – चौधरी विनोद कुमार

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 जुलाई । जिले के टाउन में फतेहगढ़ मोड़ पर संचालित राजकीय कृषि कॉलेज के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास गुरुवार को विधायक चौधरी विनोद कुमार , स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूण कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, उपसभापति अनिल खिचड़, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, कृषि उपज मण्डी समिति चैयरमैन अमर सिंह मुण्डेवाला, एसकेडी विश्वविद्यालय के संस्थापक बाबुलाल जुनेजा, संयुक्त निदेशक कृषि दानाराम गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि हनुमानगढ़ की जनता ने जो कुछ भी सोचा, उन्हे सदैव मिला है। कृषि प्रधान जिला होने के नाते हनुमानगढ़ की जनता ने कृषि महाविद्यालय मांगा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कृषि महाविद्यालय के साथ साथ छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग छात्रावास की भी सौगात दी है । जिले की जनता ने मेडिकल कॉलेज मांगा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के साथ साथ 300 बैड़ का अस्पताल भी सौगात में दिया। इसी के साथ फुड पार्क, राजकीय कन्या महाविद्यालय, टाउन हॉल, सुदृढ़ सड़कतंत्र के साथ साथ हनुमानगढ़ को अनेकों सौगाते दी है । स्पिनिंग मिल की सबसे पुरानी मांग को को सुनते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पुनः शुरू किया, जो कि जिले के मजदूर वर्ग व व्यापारी वर्ग के लिए जीवनदान साबित होगा। उन्होने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष में कॉलेज का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा । भवन का निर्माण 14 करोड़ 20 लाख कि लागत से किया जाएगा ।

छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग छात्रावास

कृषि कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. हनुमानाराम ने बताया कि कृषि प्रधान जिले में लंबे समय से राजकीय कृषि कॉलेज की मांग की जा रही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मांग को मानते हुए राजकीय कृषि कॉलेज कि घोषणा कि और नए भवन निर्माण के लिए बजट आवंटित किया । नए भवन में कक्षा कक्षों के साथ ही डीन कार्यालय व डीन आवास का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास भी बनेंगे। कृषि विपणन विभाग को इसका जिम्मा सौंपा गया है । इससे कॉलेज में अध्ययनरत विधार्थियों के लिए नए भवन परिसर में कॉलेज का स्थाई तौर पर संचालन हो सकेगा । कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर 120 बीघा भूमि आवंटित कि गई है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के अधीनस्थ संचालित सभी कृषि कॉलेजों में इस वर्ष हनुमानगढ़ कृषि कॉलेज के विद्यार्थियों का परिणाम सबसे अच्छा रहा है ।

स्थानीय किसानों को मिलेगा फायदा

कॉलेज के डीन का कहना है कि कृषि कॉलेज हनुमानगढ़ के स्वयं का भवन बनने के बाद कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी। कृषि के लिहाज से सिरमौर जिले में कृषि कॉलेज संचालित होने से निश्चित तौर पर यहां के स्थानीय किसानों को फायदा मिलेगा और कृषि में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ेगा । इस मौके पर गुरविन्द्र शर्मा, योगेश चौहान, नवीन मिड्ढ़ा, गुरमीत चन्दड़ा सहित अन्य शहरवासी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर : दो शराबी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

खबरें अखबार की..! : पारुल जैन

rktvnews

झबुली

rktvnews

भोजपुर : थानाध्यक्षों ने किया वृक्षारोपण।

rktvnews

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment